Uncategorized

रामगढ़ः गुरू नानक जयंती को ले प्रभात फेरी शुरू

NEWSWING

Ramgarh, 22 October : सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव की जयंती को ले रविवार को प्रभात फेरी आरंभ हो गयी. प्रथम दिन के प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए. प्रभात फेरी गुरूद्वारा साहिब से शुरु होकर किला मंदिर, चट्टी बाजार, सुभाष चौक होते हुए गुरूद्वारा साहिब पहुंची. प्रभात फेरी के गुरूद्वारा साहिब पहुंचने पर सुखमनी सोसाईटी गुरू नानक मोहल्ला की स्त्री सतसंग की ओर से हरविंदर कौर आनंद की अगुवाई में साध संगत का स्वागत किया गया. जबकि कमेटी की ओर से चरणजीत कौर जौली ने सरोपा प्रदान कर सम्मानित किया.

ये थे मौजूद

मौके पर प्रधान रमिंदर सिंह गांधी, जगजीत सिंह सोनी, परमदीप सिंह कालरा, इंद्रपाल सिंह सैनी, परमिंदर सिंह जस्सल, लवली गांधी, कनिका कौर सोनी, अमरजीत कौर सोनी, जसप्रीत कौर जौली, माता महेंद्र कौर अरोड़ा, रानी जस्सल, नीलम अरोड़ा आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button