Uncategorized

PM-CM का सबको घर देने के सपने की हो रही अनदेखी, पीएम आवास योजना में रांची फिसड्डी

NEWSWING

Ranchi, 22 October : प्रधानमंत्री आवास योजना में रांची जिले की बहुत ही बुरी स्थिति है. आवास योजना में रांची फिसड्डी साबित हो रहा है. इस योजना के तहत रांची को कुल 8559 आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया था. लेकिन अबतक सिर्फ 233 आवास ही पूरे हो पाये हैं. अपने लक्ष्य को पूरा करने में रांची जिला नाकाम साबित हो रहा है. तीन फीसदी ही काम पूरे हुए हैं. सबसे आश्चर्य की बात यह है कि इटकी प्रखंड में अब तक खाता भी नहीं खुला है. यहां 233 आवास बनाये जाने हैं. इटकी में भी 233 आवास बनाये जाने का लक्ष्य दिया गया है. जबकि खलारी में 105 और लापुंग में 193 आवास बनने है. अनगडा, बुंडू, नगड़ी और नामकुम में प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति कुछ अच्छी नहीं है. इन प्रखंडों में भी आवास निर्माण का आंकडा दस तक भी नहीं पहुंच पाया है.

15 नवंबर को दो लाख लोगों का कैसे होगा गृहप्रवेश

सूबे के मुख्यमंत्री राज्य स्थापना के दिन यानि 15 नवंबर को दो लाख घरों का गृहप्रवेश कराने वाले हैं. लेकिन जो हाल आवास बनने का दिख रहा है, लगता नहीं है कि तय सीमा के भीतर आवास तैयार होंगे. रघुवर दास ने पिछले 2 अक्टूबर को 20051 लोगों को गृह सौंपा था. सीएम ने एक साथ सभी घरों का गृहप्रवेश करवाया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवास विहीन लोगों को घर देने के उद्देश्य से एक महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरूआत की थी. साथ ही सभी को 2022 तक घर देने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है.

अधिकारी भी मानते हैं काम हो रहा धीमा

रांची के उपविकास आयुक्त शशिरंजन स्वीकार करते हैं कि रांची जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना का काम धीमा है. उन्होंने बताया कि रांची में 15 नवंबर के पहले छह हजार आवास निर्माण का कार्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंनें यह भी कहा कि कुछ जगहों पर काम देर से शुरू हुआ है. उपविकास आयुक्त ने यह भी कहा कि आवास बनने में देरी की मुख्य वजह मटेरियल का सही समय पर सही तरीके से नहीं मिलना है. उन्होंने कहा कि सटरिंग का काम भी इसी वजह से प्रभावित हुआ है.

किस प्रखंड में कितने घर का लक्ष्य है और कितने का निर्माण हुआ …..

प्रखंड का नाम             लक्ष्य        कितने बने

अनगड़ा                   580            5

बेड़ो                       1567          14

बुंडू                         632            7

बुढ़मू                       775          25

चान्हो                       661          24

इटकी                      233          00

कांके                       373          30

खलारी                     105          01

लापुंग                      193          01

मांडर                      158          09

नगड़ी                      347         06

नामकुम                    157        04

ओरमांझी                  288         53

राहे                        148         05

रातू                        200         12

सिल्ली                   1154         07

सोनाहातु                  193         21

तमाड़                     795         09

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button