JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड पुलिस को स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, उड़ान पर लगायी गयी रोक

Chandi Dutta Jha

Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी कर दिया है. सुरक्षा अभेद हो इसके लिये मुख्यालय ने स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर तैयार किया है. और सभी जिलों के एसएसपी, एसपी, रेल, जेजे, एटीएस, विशेष शाखा, जैप के समादेष्टा, आईआरबी, एसआईआरबी, सैप, राऔसु बल भेजा है. ड्रोन से हमले की आशंका को देखते हुए एहतियातन झारखंड पुलिस ने सार्वजनिक समारोह स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन के उड़ानों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है.

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ही इंटर स्टेट और इंटर डिस्टिक नाका लगाकर चेकिंग अभियान लगाकर वाहनों की जांच करने का भी निर्देश दिया है. सीमावर्ती जिलों के साथ कोऑडिनेट मिटिंग, और ज्वाइंट ऑपरेशन चलाने को कहा गया है. पुलिस मुख्यालय द्वारा विघालय, पंचायत भवन, स्वास्थ्य केद्र, सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में विशेष सुरक्षा बरतने को कहा है. पुलिस मुख्यालय द्वारा समय समय पर निर्गत सुरक्षा संबंधी निर्देशो का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया है.

राज्य में उग्रवादी संगठन द्वारा हमले की आशंका

हाल के दिनों में कई उग्रवादी पुलिस मुठभेड़ में मारे गये हैं. वही पुलिस द्वारा सेंट्रल कमेटी स्तर के सहित कई उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है. उग्रवादी संगठन अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिये हमला कर सकता है, ऐसी आशंका है. ऐसे में मुख्यालय द्वारा किसी तरह का लूज मुवमेंट जवानों का न हो इसको लेकर विशेष हिदायत दी गयी है. पुलिस पोस्ट, पिकेट और अन्य कैंप की सुरक्षा के दृष्टिकोण से हाई अलर्ट पर रखा गया है. जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी को सुरक्षा ऑडिट सुनिश्चित करने और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने रखने का निर्देश दिया गया है.

 

Related Articles

Back to top button