Uncategorized

साहिबगंज: सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जनसंवाद मामलों की समीक्षा की

NEWS WING

Sahebganj, 17 October: मुख्यमंत्री रघुवर दास के सचिव सुनील कुमार बर्णवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनसंवाद के मामलों की जानकारी ली. वीसी के दौरान जो जिले मामलों के निष्पादन में पीछे चल रहे थे उनके नोडल पदाधिकारियों को जल्दी निबटाने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि मामलों का निष्पादन नहीं किया गया तो कार्रवाई होगी. कहा- जरूरत पड़ी तो प्रपत्र “क” गठित कर सस्पेंड करने की अनुशंसा की जाए.

साहिबगंजः सचिव ने मांगा सपष्टिकरण

साहेबगंज के बरहरवा प्रखण्ड के रतनपुर पंचायत के पुराने पंचायत भवन में अवैध रूप से निवास कर रही कम्प्यूटर ऑपरेटर श्रीमती सुमित मरांडी के मामले की चर्चा हुई. मामले को लेकर सचिव ने बीडीओ से स्पषटिकरण मांगा. उन्होंने बीडीओ के बहाने का जवाब देते हुए कहा कि जब बीडीओ खुद कार्यालय खाली कराने में सक्षम हैं तो डीडीसी से मार्गदर्शन मांगने की किया आवश्यकता है. उन्होंने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर पंचायत भवन को खाली कराया जाए.

बैठक में ये थे मौजूद

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी विनिता कुमारी,  पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप पॉल कच्छप, अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री मोहन लाल शुक्ल,  कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमण्डल शैलेन्द्र बेसरा, अंचल अधिकारी राजमहल मोहनलाल मराण्डी, अंचल अधिकारी बरहरवा नरेश मुंडा, अंचल अधिकारी बरहेट जनसंवाद के कर्मी गंधर्व पंडित एवम अमजद अंसारी उपस्थित थे. 

One Comment

  1. 597911 919167Its always excellent to learn ideas like you share for blog posting. As I just started posting comments for weblog and facing problem of lots of rejections. I believe your suggestion would be helpful for me. I will let you know if its work for me too. 948938

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button