NEWSWING
Ranchi, 17 October : झारखंड सरकार की स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की सचिव अराधना पटनायक की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक आयोजित की गयी. इसमें चालू सत्र के फरवरी माह में आठवीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी के सम्बन्ध में अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षक प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श किया गया. इस क्रम में विचार विमर्ष के बाद शिक्षा सचिव आराधना पटनायक ने कहा कि इस बार की आठवीं बोर्ड की परीक्षा नैस के पैटर्न पर लर्निंग आउटकम्स पर आधारित होगी. जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ कुछ लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे. प्रश्नपत्र सह उत्तर पुस्तिका जैक द्वारा सभी विद्यालयों को उपलब्ध कराया जायेगा.
बच्चों के अपने स्कूल में ही होंगे परीक्षा केन्द्र
बोर्ड परीक्षा से पहले सभी स्कूलों को तैयारी के लिए मॉडल प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जायेगा. इस परीक्षा के लिए छात्रों का पंजीकरण नहीं होगा. बच्चों के अपने स्कूल में ही परीक्षा केंद्र होंगे और स्कूल स्तर पर अंतर विद्यालय शिक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिका की जांच की जायेगी. परीक्षा का मूल उद्देश्य बच्चों के सीखने की क्षमता का आकलन कर अपेक्षाकृत कम स्तर वाले बच्चों की शैक्षणिक स्तर को उन्नत करने की दिशा में नीति तैयार कर काम करना है. सचिव ने कहा कि इस परीक्षा को लेकर शिक्षकों को चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है.
ये थे मौजूद
बैठक में विभाग की ओर से शिक्षा सचिव आराधना पटनायक, राज्य परियोजना निदेशक ए मुत्थु कुमार, जैक अध्यक्ष डॉ अरविन्द प्रसाद सिंह, जैक सचिव रजनी कान्त वर्मा, उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीके सिंह, क्षेत्रीय उप शिक्षा निदेशक एएन ठाकुर, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी रांची रतन माहवार, डीएसइ रांची शिवेंद्र कुमार एवं संघ की ओर से अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र चौबे, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, संतोष कुमार सिंह, अनूप केशरी, नसीम अहमद, सलीम सहाय तिग्गा, परिवर्तन दल सदस्य सह प्रधान्ध्यापक मध्य विद्यालय पंडरा रांची अशोक प्रसाद सिंह उपस्थित थे.





472105 447293Hello there! Good post! Please inform us when all could see a follow up! 576081