JharkhandLead NewsRanchi

यात्री ध्यान दें : अहमदाबाद, नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेनें है विलंब, देखें लिस्ट

Ranchi : चक्रधरपुर रेल मंडल से चलने वाली कुछ ट्रेनें देर से चल रही है. इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है. ये व्यवस्था गुरूवार के लिये है. जहां टाटानगर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली आठ ट्रेन तय समय से देर से चल रही है. इससे अहमदाबाद, आसनसोल समेत अन्य क्षेत्र के यात्रियों को परेशानी होगी. हालांकि इस संबध में रांची रेल मंडल ने भी सूचना जारी की है. जिसमें हटिया टाटानगर पैसेंजर ट्रेन 4:10 मिनट के बजाय 9:15 में चलेगी. ट्रेनें के देरी का कारण लिंक रेक का देरी से चलना है.

इसे भी पढ़ें:  पीएफआई संरक्षक अतहर परवेज के पटना स्थित घर पर एनआईए की छापेमारी

वहीं, चक्रधरपुर रेल मंडल की मानें तो आसनसोल से चलकर टाटानगर आने वाली 08173 टाटानगर मेमू 14 मिनट की देरी से चल रही है. अब यह ट्रेन दोपहर 1:30 मिनट के बजाय 1: 44 मिनट पर टाटानगर आयेगी. कंटाबाजी से चलकर हावड़ा जाने वाली 12872 हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 1: 45 मिनट के जगह पर दो बजे टाटानगर आयेगी.
भुवनेश्वर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 22823 नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस दोपहर 3: 55 मिनट के जगह पर शाम चार बजे टाटानगर आयेगी. इसके अलावा दुर्ग से चलकर टाटानगर से होकर गुजरने वाली 13287 साउथ बिहार एक्सप्रेस शाम 6: 15 के जगह 7: 38 में टाटानगर आयेगी.

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलकर सांतरागाछी जाने वाली ट्रेन संख्या 22169 सांतरागाछी साप्ताहिक हमसफर एक्सप्रेस तय समय से चार घंटे 13 मिनट की देरी से चल रही है. ट्रेन सुबह 11 बजकर 35 मिनट के बजाये दोपहर तीन बजकर 48 मिनट पर टाटानगर पहुंचेगी.

ऋषिकेश से चलकर पुरी को जाने वाली ट्रेन संख्या 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस तीन घंटे 32 मिनट की देरी से चल रही है. ट्रेन शाम 6:10 मिनट के जगह रात 9: 42 में टाटानगर पहुंचेगी.
शुक्रवार को भी देर से चलेंगी ट्रेनें

शुक्रवार को सबसे विलंब से चलने वाली ट्रेन है छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से चलकर हावड़ा को जाने वाली ट्रेन संख्या 12261 दुरंतो एक्सप्रेस. जो दस घंटे की देरी से चल रही है. ट्रेन को टाटानगर कल रात 10 :15 मिनट पर पहुचेगी.

इसे भी पढ़ें: 25 लाख का इनामी प्रद्युमन NIA की रिमांड पर, बेटे के सामने होगी पूछताछ

Related Articles

Back to top button