News Wing
Ranchi, 15 October: तमाड़ प्रखंड के पुण्डीदिरी पंचायत के झरगांव गांव में ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ मुंडा व स्थानीय विधायक विकास सिंह मुंडा ने एक पुल का शिलान्यास किया.शिलान्यास के बाद एक सभा का आयोजन किया गया. जिसमे मंत्री, विधायक, बीडीयो समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए. सभा के संबोधन और स्वागत में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्कूली बच्चे शामिल हुए. सभा में मंत्री और विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि पुल निर्माण के बाद ग्रामीणों को फायदा मिलेगा. पुल नहीं होने से बरसात के दिनों में लोगों को भारी परेशानी होती थी. पानी ज्यादा हो जाने पर रास्ता बंद हो जाता था. पुल बन जाने के बाद लोगों की मुश्किलें कम होंगी. विधायक विकास सिंह मुंडा ने कहा कि सरकार और वह इलाके के विकास के लिए कृत संकल्प हैं. जहां तक हो सकेगा इस इलाके का विकास किया जायेगा. वह हमेशा आम लोगों की समस्याओं को दूर करने की कोशिश करते हैं. पुल निर्माण की मांग बहुत दिनों से ग्रामीण कर रहें थे. अब आपकी मांग पुरी हो रही है.




