News Wing
Sahibganj, 15 October: साहिबगंज कॉलेज में शनिवार को अंतर महाविद्यालय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता फाइनल में एएस कॉलेज देवघर ने केके एम कॉलेज पाकुड़ को 42 के मुकावले 33 अंको से पराजित किया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ शैलेश चौरसिया को प्राचार्य ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.
आप में शक्ति अथाह है अपनी शक्ति को पहचाने ओर आगे बढ़े
वही बीडी द्वारी ने प्राचार्य डॉ सिकन्दर यादव को बुक देकर तो प्रकाश रंजन जी ने कॉलेज खेल शिक्षक डेविड यादव को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया, कॉलेज के खेल शिक्षक ने विवि खेल पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानित किया. डॉ चौरसिया ने कहा कि जीत का जज्बा हो तो हार स्वीकार करने का साहस भी हो ही जाता है. खिलाड़ियों से कहा आप में शक्ति अथाह है, बस आपको अपनी शक्ति को पहचान कर आगे बढना है.
खेल भावना से खेले खेल: प्राचार्य
सभी टीम को बधाई दी और आज विवि स्तर पर तो कल आप राष्ट्रीय स्तर का प्रतिनिधित्व कर सकते है.
वही प्राचार्य ने विजयी टीम को बधाई दिया. बधाई के साथ अनुशासन के साथ खेल भावना से खेल खेले.
विवि खेल पदाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा साहिबगंज कॉलेज में आयोजित कबड्डी पुरुष विवि स्तर पर टीम का चयनित खिलाड़ी को अंतर विवि और ईस्ट जोन में भाग लेने का अवसर मिलेगा.
प्रतियोगिता अब अंतिम चरण में: डॉ रणजीत कुमार सिंह
आज विवि में शैक्षणिक तालिका खेलकूद तालिका और सांस्कृतिक तालिका को फॉलो अक्षरशः पालन किया जा रहा है. खेलकूद पदाधिकारी डॉ रणजीत कुमार सिंह ने बताया आज विवि में अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता अब अंतिम चरण में है. लगभग विवि पर सभी खेल समाप्ति पर है. क्रिकेट, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, कुश्ती प्रतियोगिता बच गया है.
भारी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राए उपस्तिथ रहे
इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका में नितिन घोष, विकास कुमार, प्रशांत चंद्रशेखर ने निभाया. धन्यबाद यापन डॉ डेविड यादव ने किया मंच संचालन डॉ हरि प्रकाश झा ने किया. रेफरी के रूप में मनोज कुमार यादव और बम बम कुमार थे, स्कोरिंग निमय चौधरी थे. इस मौके पे शिक्षक प्रकाश रंजन, डॉ दिनेश यादव, डॉ बीडी द्वारी, डॉ शफीक अहमद, डॉ राधा सिंह, मीरा चौधरी, धुर्व ज्योति सिंह, सिदम सिंह मुंडा, डॉ धुर्व ज्योति सिंह, अनूप साह, मनोज गुप्ता, एस आर रिजवी सहित दर्जनों शिक्षक, सैकड़ो छात्र-छात्राए उपस्तिथ थे.




