News Wing
Bokaro, 15 October: बोकारो जिले के गोमिया आईइएल मनोरंजन केंद्र में धम्म दीक्षा दिवस के अवसर पर शनिवार को अंबेडकर समिति गोमिया द्वारा दीक्षा विचार गोष्ठी आयोजन किया गया. इस समारोह के अवसर पर गोमिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में बौद्ध के अनुयायियों ने भाग लिया.
भारत को बौद्धमय बनाना जरुरी
विचार गोष्ठी के विषय के संदर्भ में अध्यक्ष मंडली द्वारा कहा गया कि बाबा साहब डॉ अंबेडकर ने 14 अक्टूबर 1956 को बौद्ध धर्म ग्रहण किया था. वक्ताओं ने कहा कि बौद्ध ही एक ऐसा धर्म है जिसमें भाईचारा और समता की बात की जाती है. इसलिए भारत को बौद्धमय बनाना जरुरी है.
कौन-कौन रहे मौजूद
कार्यक्रम में अध्यक्ष मंडली में पूर्व शिक्षक छोटन राम समाजसेवी अनंत दास, मुखिया गीता देवी, पंसस सदस्य रूपा देवी, गंदोरी राम, राज कुमार दास , एवं मदन दास थे. इस मौके पर बद्री पासवान सुरेंद्र रविदास सुंदरलाल राम रोहित राम गणेश राम सुमित्रा देवी, कुलेशवर रविदास, नागेंदर राम, मुरली रविदास, गणिल राम, पलवी देवी, आरती देवी, बड़ी संख्या में बाबा साहब के अनुयायियों ने अपनी बातों को रखा.




