News Wing
Daltonganj, 15 October: पांच साल पहले निलंबित किए गए सरकारी शिक्षक द्वारा स्पष्टीकरण नहीं दिए जाने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है. पलामू के उपायुक्त अमीत कुमार की अध्यक्षता में हुई जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक में झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव योगेन्द्र तिवारी को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया.
क्यों किये गए बर्खास्त
इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि शिक्षक जिले के चैनपुर प्रखंड के भड़गांवा विद्यालय में कार्यरत थे. वर्ष 2012 में डयूटी में लापरवाही के कारण उन्हें निलंबित किया गया था. बार-बार स्पष्टीकरण मांगने पर उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था. इसके बाद प्रशासन ने समाचार पत्र में इश्तेहार भी निकाला. उस पर भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. इन्हीं कारणों से उन्हें बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया.
ट्रांसफर के लिए आए आवेदन को मिली स्वीकृती
बैठक में श्री कुमार ने 15 शिक्षकों के जिला ट्रांसफर के लिए आए आवेदनों को स्वीकृति दी. साथ ही वैसे एक दर्जन शिक्षकों को निलंबित भी किया, जो स्थानान्तरण के बाद अबतक डयूटी ज्वाइन नहीं की थी.
कौन-कौन रहे मौजूद
बैठक में कई अन्य मामलों पर भी विचार विमर्श किया गया. उपविकास आयुक्त सुशांत गौरव, जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक ब्रजमोहन कुमार के अलावे संतोष मिश्रा और महेन्द्र सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.




