Uncategorized

रांचीः कराटे प्रतियोगिता में 300 कराटेकार ले रहे हिस्सा

NEWSWING

Ranchi,  14 October : दो दिवसीय शोकफ रांची जिला कराटे प्रतियोगिता शनिवार से रानी सती मंदिर परिसर में शुरू हुआ. प्रतियोगिता का उद्घाटन हाकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, अरविन्दो सोसायटी हेसल ब्रांच के सचिव रमेश भाई, शोकफ के मुख्य प्रशिक्षक मानस सिन्हा ने दीप प्रज्जवलित कर किया. प्रतियोगिता में रांची जिला के लगभग 300 कराटेकार हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता के पहले दिन 12 वर्ष से कम आयु में शत्रुधन चक्रवर्ती, प्रियंका कुमार मिश्र, देवन, सत्यम, ओम सिंह, फरहान खान, साकेत कुमार, लवेश चौधरी, शौर्य कुमार झा, आयुष खतरी एवं बालिका वर्ग में गौरी आनंद, इस्मित भराज, संस्कृति सिंह, आस्था, आराध्याश्री, प्रिशा, सुदिक्षा सिंह, राधिका ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया. 

विजेता हुए पुरस्कृत

पहले दिन के विजेताओं को मानस सिन्हा और रंजीत मेहता ने पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संजय मिश्रा, रंजीत मेहता, सुदीप शाहदेव, बबलू कुमार, दिलीप मिश्रा ने अहम भूमिका निभा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button