JharkhandPalamu

पलामू-गढ़वा में वज्रपात से दो महिला समेत तीन की मौत

Palamu: पलामू प्रमंडल में सोमवार को तेज बारिश के दौरान वज्रपात हुआ, जिससे दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई. पलामू जिले में एक महिला समेत दो की मौत हुई, जबकि गढ़वा में एक महिला ने दम तोड़ दिया. घटना खेत में काम करने के दौरान हुई. तीनों घटनाओं के बाद प्रभावित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें:पूजा सिंघल की जमानत पर सुनवाई 26 को, पंकज मिश्रा की होगी पेशी

हरिहरगंज में वज्रपात से दो की मौत

पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड की सलैया पंचायत अंतर्गत रबदी-भौराहा गांव के बाहर बांधपर नामक स्थान पर सोमवार को वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में भौराहा गांव निवासी (56वर्ष) बलराम यादव तथा रबदी गांव निवासी शिव यादव की पत्नी मानमती देवी (45वर्ष) शामिल है.

ग्रामीणों के अनुसार उक्त दोनों अपने पशुओं को खेत में चारा खिला रहे थे. इस दौरान बारिश के साथ वज्रपात हुआ, जिससे दोनों की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया पति सनोज गुप्ता, राजद प्रदेश महासचिव कमलेश कुमार यादव, रामनंदन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पर जाकर संवेदना जतायी. वहीं मुखिया कमला देवी ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है.

इसे भी पढ़ें:IAS अधिकारियों के तबादले को 15 दिन बीते, लेकिन नहीं लिया प्रभार, राजभवन और सीएमओ एक बार फिर से चर्चा में

गढ़वा में वज्रपात से महिला की मौत

गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के संगवरिया गांव निवासी छोटेलाल राम की 30वर्षीय पत्नी निर्मला देवी की मौत सोमवार की दोपहर वज्रपात से हो गई. जानकारी के अनुसार निर्मला देवी दोपहर बाद खेत में काम करने गई थी. इसी बीच अचानक बारिश शुरू हो गई.

महिला बारिश से बचने के लिए पास में ही एक बांस के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई तभी तेज गर्जन के साथ वज्रपात हुआ, जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई. जानकारी मिलते ही शिक्षक व समाजसेवी रघुराई राम, मुखिया संजय राम, बीडीसी पति रमेश बैठा, शिवनाथ राम सहित कई बुद्धिजीवी पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया.

थाना पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. रघुराई राम ने बताया कि मृतका के तीन अबोध बच्चे हैं, जिसमें एक 9 साल का लड़का है. उन्होंने सरकार से आपदा प्रबंधन से आश्रितों को मिलने वाला मुआवजा के साथ-साथ अन्य सरकारी लाभ दिलाने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें:Foopath shopkeeper Agitation : फुटपाथी दुकानदारों ने क‍िया डीसी ऑफ‍िस के समक्ष प्रदर्शन, कहा – उजाड़ने से पहले हो पुनर्वास की व्‍यवस्‍था

Related Articles

Back to top button