GiridihJharkhand

गिरिडीह जेलर पर फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Giridih: जेलर प्रमोद कुमार पर फायरिंग माममे में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ही उदनाबाद के पुल के समीप से हुई है. उसके पास से एक हथियार भी बरामद हुआ है. गिरिडीह पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है.

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर एसडीपीओ अनिल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी आशीष शाह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है.

इसे भी पढ़ें:IAS अधिकारियों के तबादले को 15 दिन बीते, लेकिन नहीं लिया प्रभार, राजभवन और सीएमओ एक बार फिर से चर्चा में

मार्च में ही आशीष ने गिरिडीह के ताराटांड थाना क्षेत्र के गांव में बिजली विभाग के वसूली शिविर लूटकांड में जेल गया था. और लूटकांड मामले में जेल से बाहर निकलने के कुछ दिनों बाद ही आशीष साह ने मंगेश मंडल के साथ जेलर प्रमोद कुमार की हत्या के नियत से उनपर तीन रांउड फायरिंग की.

जबकि जामताड़ा के नगर थाना के एक मामले में आशीष साह पहले ही जेल जा चुका है.एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से जिस हीरो एक्सट्रीम बाइक को बरामद किया गया है उसी बाइक से इसने मंगेश मंडल के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया. जबकि इसके पास से एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है.

इसे भी पढ़ें:RANCHI WOMENS COLLEGE: एडमिशन के लिए अब 27 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Related Articles

Back to top button