
Ranchi: बसंत विहार रोड नं-1-बी में सोमवार को सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. मौके पर गीत-संगीत के अलावा महिलाओं ने तरह-तरह के खेल का भी आनंद लिया. कई महिलाओं ने एक-दूसरे को हरी कांच की चूड़ियां भेंट की. वहीं, रिम्मी ने कविता सुनायी. कार्यक्रम में सुमन ने डांस किया जिसे महिलाओं ने खूब सराहा. सावन मिलन समारोह में सुभद्रा,नम्रता, रिम्मी, सुमन, वंदना, स्मिता, सुदेक्षना, मनीषा, अंजली, रजनी, अनिता,रश्मि, रितिका व रंजना ने हिस्सा लिया.




