News Wing
Khunti, 10 October: खूंटी क्षेत्र में सक्रिय पीएलएफआई के हार्डकोर उग्रवादी जीदन गुड़िया समेत 6 पर अभियोजन की स्वीकृति दे दी गयी है.
बता दें कि खूंटी जिला के डीसी मनीष रंजन ने यह स्वीकृति दी है. उन्होेने कहा कि सभी उग्रवादियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए.
किन लोगों को दी गई स्वीकृति
-जीदन गुड़िया
-अमर गुड़िया
-ऐथल बोदरा
-बिरसा भेंगरा
-राजू सिंह
-मंगरा लुगुन
गौरतलब है कि जीदन गुड़िया काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पुलिस लगातार उसे पकड़ने की कोशिश में लगी है लेकिन नाकाम रही है. इस साल के जून महीने में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीदन गुड़िया के कैंप पर छापा मारा था. जिसमें दो उग्रवादी जिलिंगबुरू गांव के प्रभु सहाय नाग उर्फ डेंडे और रोशन बोदरा को गिरफ्तार किया गया था. वहीं, जीदन गुड़िया सहित आठ उग्रवादी फरार हो गए थे. जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है.




