Uncategorized

भ्रष्टाचार के आरोप में बोकारो के नावाडीह प्रखंड के बीडीओ निलंबित

News Wing

Ranchi, 09 October: कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने बोकारो जिला के नावाडीह प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरूण उरांव को निलंबित कर दिया है. उपायुक्त बोकारो से प्राप्त सूचना के आलोक में उरांव को गिरफ्तारी की तिथि 19.09.2017 के प्रभाव से ही निलंबित कर दिया गया था. उपायुक्त बोकारो से प्रपत्र ‘‘क’’ में आरोप की मांग करते हुए एसबी धनबाद के एसपी से भी अभियोजन स्वीकृति के प्रस्ताव की मांग की जा रही है.

रिश्वत लेते एसीबी ने किया था गिरफ्तार

19.09.2017 को राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अरूण उरांव को 35,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था. उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत संतोष कुमार से सातवें वेतन आयोग के सिफारिश के अनुरूप बकाया वेतन की निकासी के लिए 35,000 रूपये रिश्वत की माँग की थी. उरांव झारखंड प्रशासनिक सेवा के चतुर्थ बैच के पदाधिकारी हैं.

           

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button