JharkhandLead NewsRanchi

कैबिनेट बैठक आज, निजी क्षेत्र में 75 फीसदी आरक्षण नियमावली को मिल सकती है मंजूरी

Ranchi: राज्यमंत्रिपरिषद की बैठक आज शाम चार बजे प्रारंभ होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जा सकते हैं. निजी क्षेत्रों में 75 फीसदी आरक्षण देने के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के संशोधित नियमावली की मंजूरी मिल सकती है. इसके अलावा अनुबंध कर्मियों के नियमितीकरण पर भी कोई फैसला आ सकता है. हाल के दिनों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बयान दिया था कि अनुबंध कर्मियों के लिए नियमावली बन रही है,जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसके अलावा मनरेगा कर्मियों के मानदेय वृद्धि पर भी निर्णय हो सकता है.

इसे भी पढ़ें:   केंद्र सरकार की मनाही और हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी जल जीवन मिशन में कर्मियों का समायोजन नहीं

कैबिनेट में झारखंड की महत्वपूर्ण सड़क व पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने की भी संभावना है. इसके अलावा भी दो दर्जन से अधिक प्रस्ताव बैठक में आयेंगे. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग इसकी तैयारी कर रहा है. विभिन्न विभागों से प्राप्त संलेख को अंतिम रूप दिया जा रहा है. विधानसभा मॉनसून सत्र को लेकर भी कैबिनेट की स्वीकृति ली जायेगी.

इसे भी पढ़ें:  कोडरमा में चार मंजिली इमारत से गिरकर युवक की मौत, साइबर ठगी के मामले का गवाह था

Related Articles

Back to top button