ChaibasaDharm-JyotishJamshedpurJharkhand

Guru Punima Chakradharpur: गुरु पूर्णिमा पर शिरडी साईं देवस्थान में पूजा, उमड़ी श्रद्धालुओं भीड़

Chakradharpur: रेल नगरी चक्रधरपुर के शीतला मंदिर स्थित शिरडी साईं देवस्थान में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. यहां श्री शिरडी स्थित साईं मंदिर की तर्ज पर श्री शिरडी साईं भक्त मंडल चक्रधरपुर ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया. बुधवार सुबह 6 बजे कांकड़ आरती, 8 बजे गणेश पूजा, घटस्थापना, नवग्रह पूजा, श्री दत्तानेत्र हवन, श्री गायत्री हवन, श्री दुर्गा हवन और लक्ष्मी हवन पूरी मंत्र उच्चारण के बीच विधि- विधान से की गई. 10 बजे श्री सत्यनारायण भगवान कथा, 11 बजे बाबा का अभिषेक, दोपहर 12 बजे मध्य आरती, दोपहर 12.30 बजे से 3.30 बजे तक भोग एवं प्रसाद का वितरण, संध्या 4.30 बजे बाबा की पालकी यात्रा, संध्या 6.30 बजे संध्या आरती तथा 7.30 बजे से जमशेदपुर आमंत्रित कलाकार सनातन व अन्य कलाकार भजन प्रस्तुत करेंगे. गुरु पूर्णिमा महोत्सव को सफल बनाने में श्री शिरडी साईं भक्त मंडल के गोविन्द दोदराजका, आदर्श दोदराजका उर्फ टिल्लू, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कृष्णदेव साह, शिव भगेरिया, गणेश पाड़िया, उत्तम साव, सुरेश साव, संजय पासवान, समेत अन्य सदस्यों का योगदान रहा.

ये भी पढ़ें- Five elements polyclinic और Gennext dental lounge ने लगाया Blood Donation कैंप, रक्तदान के लिये बढ़ाया अवेयरनेस

Related Articles

Back to top button