News Wing
Giridih, 05 October: गिरिडीह के भरकटटा बाजार में 30 सितम्बर को विदेशी शराब दुकान को सील किये जाने के मामले की सीओ और मजिस्ट्रेट ने जांच की. गुरुवार को सीओ पप्पू रजक और मजिस्ट्रेट संदीप मधेशिया दुकान की जांच की. जांच में पैसा और विदेशी शराब का मिलान किया गया. जिसमें रेकङ पंजी के आधार पर सही पाया गया, वहीं कुछ खामियां भी उजागर हुई. पदाधिकारियों ने जांच को गोपनीय रखते हुए वरिष्ठ पदाधिकारी को रिपोर्ट करने की बात कही. फिलहाल विदेशी शराब दुकान अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है.
गलत तरीके से बेचा जा रहा था शराब, प्रशासन ने सील किया था दुकान
गौरतलब है कि दुर्गापूजा और मुहर्रम के साथ गांधी जयंती को लेकर विदेशी शराब दुकान बंद रखने का आदेश उपायुक्त उमा शंकर सिंह के द्वारा दिया गया था, लेकिन शराब दुकान बंद रहने के बाद भी ताला खोलकर अवैध तरीके से बेचने की शिकायत सरिया एसड़ीपीओ दीपक कुमार शर्मा को मिली थी.
इसके बाद 30 सितम्बर को एसड़ीपीओ दीपक कुमार शर्मा, एसडीएम पवन कुमार मंड़ल बीडीओ सह सीओ पप्पू रजक और थाना प्रभारी रामा शंकर पटेल ने छापामारी की थी. इस दौरान दुकानदार को गलत तरीके से शराब बेचते पकड़ा गया था और दुकान को सील कर दिया गया था.




