Uncategorized

सदर अस्पताल के पंजीयन काउंटर पर मरीजों को घंटों करना पड़ता है इंतजार

News Wing
Ranchi, 4 October: रांची के सदर अस्पताल के नए भवन बन जाने से लोगों को भवन का काफी फायदा मिल रहा है.मगर बात करें व्यवस्था की तो लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिल रही है.क्योंकि पंजीयन काउंटर की संख्या कम होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

घंटो करना पड़ता है इंतजार

दूरदराज के क्षेत्र से इलाज के लिए आने वाले लोगों को घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है. दरअसल सदर अस्पताल में पंजीयन के लिए पुरुषों एवं महिलाओं के लिए दो अलग काउंटर बनाए गए हैं. मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण महिलाओं के काउंटर पर भीड़ हो जाती है. महिलाओं के लिए दो काउंटर बनाए गए हैं जहां एक काउंटर में जांच और दूसरे में पंजीयन का काम किया जाता है. जिस कारण पंजीयन काउंटर पर महिलाओं की लंबी कतार लग जाती है. पंजीयन के बाद जब लोग डॉक्टर के पास पहुंचते हैं तबतक डॉक्टर के जांच करने का समय खत्म हो जाता है. ऐसे में मरीज निराश होकर रह जाते हैं. नए भवन का लोगों को फायदा तो मिल रहा है मगर जरूरत है कि अस्पताल प्रबंधन जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करें ताकि स्वास्थ संबंधित सेवा लेने वाले लोगों को सुविधाओं का फायदा मिल सके.

देखें वीडियो

जल्द होगा समाधान

वहीं, पंजीयन काउंटर के कम होने के बाबत पूछे गए सवाल पर सिविल सर्जन डॉ शिवशंकर हरिजन ने कहा कि भीड़ को देखते हुए काउंटर बढ़ाई जा रही है. वर्तमान समय में मैन पावर की कमी है जिसे जल्द पूरा किया जाएगा. उसके बाद ये समस्या खत्म हो जाएगी.

देखें वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button