News Wing
Mumbai, 04October: शाहरुख खान पत्नी गौरी खान के साथ कम ही मौकों पर नजर आते हैं, लेकिन जब बी-टाउन का यह स्टार कपल साथ दिखता है तो खबरें बनना लाजमी हैं. इन दिनों आनंद एल राय की अनटाइटल्ड फिल्म में व्यस्त शाहरुख ने अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकलकर पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया. खास बात यह रही कि शाहरुख-गौरी के साथ उनके छोटे बेटे अबराम खान भी मौके पर मौजूद रहे. अबराम खान बेहद क्यूट नजर आए.
गौरी खान मशहूर इंटीरियर डिजाइनर भी हैं
प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ गौरी खान मशहूर इंटीरियर डिजाइनर भी हैं. हाल ही में उन्होंने अपना नया स्टोर जुहू में खोला है. काजोल, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा खान, अर्जुन कपूर, करिश्मा कपूर, श्रीदेवी, संजय लीला भंसाली समेत कई सेलेब्स गौरी के नए स्टोर का जायजा ले चुके हैं. सोमवार को बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी गौरी के स्टोर पहुंचीं, इसके साथ शाहरुख खान और अबराम खान भी मौके पर मौजूद रहे.




