Uncategorized

पाक विदेश मंत्री ने मोदी को ‘‘आतंकवादी’’, भाजपा को ‘‘आतंकवादी पार्टी’’ बताया

News Wing
Islamabad, 03 October : कूटनीतिक आदाब और उसूलों का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान के विदेशमंत्री ख्वाजा आसिफ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘‘आतंकवादी’’ करार दिया और कहा कि ‘‘एक आतंकवादी पार्टी’’ भारत सरकार चला रही है.

आसिफ ने यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पिछले माह के भाषण के जवाब में जिओ टीवी के ‘कैपिटल टॉक शो’ में की. सुषमा ने अपने भाषण में पाकिस्तान पर ‘‘आतंकवाद का उत्पादन और निर्यात’’ करने के आरोप लगाए थे.

पाकिस्तान की हताशा
भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिंहा राव ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के विदेश मंत्री आतंकवादी संगठनों की गुलाम शक्तिहीन सरकार के सियासी बौने हैं. यह बुजदिलाना टिप्पणी दुनिया के सामने पाकिस्तान के आतंकवादी चेहरे को बेनकाब करने की प्रधानमंत्री की कामयाब कूटनीति पर पाकिस्तान की हताशा दर्शाती है.

इन बेहद फूहड़ और गैरजिम्मेदाराना टिप्पणियों से साफ हो रहा है कि पाकिस्तान हताश हो रहा है.’’ डॉन की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा से लगे इलाकों में सरहद पार से गोलीबारी में कश्मीरियों और असैनिकों की मौत पर चर्चा करते हुए यह टिप्पणी की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button