
Ramgarh : सहारा इंडिया के रामगढ़ शाखा में मंगलवार को पूर्व विधायक शंकर चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया गया. धरना को संबोधित करते हुए शंकर चौधरी ने कहा कि गरीबों का पैसा जो सहारा इंडिया रामगढ़ में जमा है, उसे हम ग्राहकों को दें. गरीब मजदूरों के द्वारा पैसा सहारा में जमा किया गया जो कि पूरा हो गया है. उसे अविलंब भुगतान करें. जब तक गरीबों का पैसा भुगतान नहीं किया जाएगा, हम आंदोलन करते रहेंगे. बता दें कि रामगढ़ शाखा में 200 करोड़ रूपया गरीबों का भुगतान बाकी है.
धरना देने वालों में पूर्व विधायक शंकर चौधरी, राजकुमार कुशवाहा, त्रिलोकी कुशवाहा, अभिमन्यु कुशवाहा समेत कई लोग शामिल हैं.
वहीं सहारा इंडिया रामगढ़ शाखा के सेक्टर ऑफिसर श्याम देव उपाध्याय ने कहा कि लाभुकों का भुगतान का मामला कोर्ट में चल रहा है, बहुत जल्द समस्या का समाधान कर लिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन बताएगी बीमारी की क्या है स्थिति, कल से रिम्स में होगी टेस्टिंग




