NEWSWING
New Delhi, 30 September : लाल किला मैदान पर रामलीला के आयोजन में लगाया गया रावण का पुतला पीएम नरेन्द्र मोदी के पहुंचने से कुछ घंटे पहले तेज हवा से गिर गया. कार्यक्रम के आयोजक श्री धार्मिक लीला कमिटी के प्रेस सचिव रवि जैन ने बताया कि 80 से 90 फीट ऊंचा पुतला तेज हवा के कारण गिर गया. इस घटना से अधिकारी सकते में आ गए. वे लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करने की तैयारी में जुटे थे. जैन ने इसे एक छोटी सी घटना बताया और कहा कि पुतला फिर से खड़ा कर दिया गया.
घटना में कोई घायल नहीं
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जैन के दावे से असहमति जताया. उन्होंने कहा कि पुतले के पास खड़े दो लोगों को मामूली चोटें आयी हैं और उनका प्राथमिक उपचार किया गया. गौरतलब है कि श्री धार्मिक लीला कमेटी लाल किला मैदान में हर साल रामलीला समारोह का आयोजन करने वाली पुरानी संस्थाओं में एक है.




