Uncategorized

मूर्ति विसर्जन के लिए तैयार रांची के जलाशय (देखें वीडियो)

NEWSWING

Ranchi, 30 September : राजधानी रांची के विभिन्न जलाशयों के साथ-साथ रांची का प्रसिद्ध बड़ा तालाब भी मां दुर्गा के विसर्जन के लिए तैयार है. तालाब परिसर को पूरी तरह से साफ सुथरा कर दिया गया है. शनिवार को विजयादशमी के मौके पर सुबह से ही लोग कलश विसर्जन के लिए आ रहे हैं. रांची के बड़ा तालाब में लाखों की संख्या में लोग विसर्जन के दौरान जुटते हैं और पूरा क्षेत्र मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान हो जाता है.

सुरक्षा के लिए अनडीआरएफ की टीम मौजूद

बड़ा तालाब में सुरक्षा के लिहाज से एनडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है. लोगों की सुरक्षा के लिए टीम अपनी जांच पड़ताल में जुट गयी है. मौके पर बोट, गोताखोर जैसे सभी बिंदुओं पर परीक्षण चल रहा है. स्थानीय लोगों ने कहा कि नौ दिन मां की आराधना के बाद मां को विदा करते हैं दुख तो होता है, लेकिन परंपरा यही है. उन्होंने कहा कि प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम से सहयोग की उम्मीद है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button