Uncategorized

जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार बनीं केबीसी सीजन-9 का पहला करोड़पति

NEWS WING
Ranchi, 29 September :
सोनी चैनल की लोकप्रिय शो केबीसी सीजन-9 का पहला करोड़पति जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार बनी हैं. मजूमदार ने एक करोड़ रुपये की राशि जीती है. इस तरह अनामिका मजूमदार केबीसी सीजन-9 के पहले करोड़पति बन गए हैं. यह शो करीब एक माह से चल रहा है. अब तक विजेता विरेश 50 लाख रुपया जीत कर सबसे बड़े विजेता रहें हैं. मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अनामिका मजूमदार सात करोड़ के सवाल तक पहुंच गयी थी. लेकिन किसी तरह की जोखिम लेने से परहेज करते हुए उन्होंने खुद को गेम से क्वीट कर लिया.
साकची की रहने वाली है अनामिका
केबीसी सीजन-9 में एक करोड़ जीतने वाली अनामिका मजूमदार जमशेदपुर के साकची के न्यू बाराद्वारी की रहने वाली है. पेशे से सोशल वर्कर है अौर फेथ इन इंडिया नाम की संस्था चलाती हैं. 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक करोड़ रुपये जीतने के बाद अमिताभ बच्चन ने जब उनसे यह पूछा कि केबीसी से मिले एक करोड़ रुपये का क्या करेंगी, तो उन्होंने बताया कि इस राशि का इस्तेमाल वह अपनी संस्था को ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाने में करेंगी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button