NEWSWING
Giridih, 29 September : बगोदर के माहुरी गांव में करंट लगने से दादी-पोते की मौत हो गयी. एक ओर जहां सभी महानवमी को लेकर पूजा व मेले का लुत्फ उठाने में व्यस्त हैं. वहीं एक परिवार पर अचानक गमों का पहाड़ टूट पड़ा. एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गयी. घटना जिले के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित माहुरी गांव की है. बिजली की करंट की चपेट में आने से दादी व पोते की मौत हो गयी. बताया गया कि राधा देवी और उनका पांच वर्षीय पोता प्रिंस की मौत घर पर करंट लगने से हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बगोदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं, घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है.




