JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

झारखंड में गवाहों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट संजीदा, राज्य के सभी अदालत परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश

Ranchi: गवाह सुरक्षा मामले में चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की बेंच में सुनवाई हुई. कोर्ट में गृह सचिव राजीव अरुण एक्का सशरीर उपस्थित हुए. कोर्ट ने पूछा कि गवाह की सुरक्षा के लिए कोर्ट परिसर में क्या व्यवस्था है. वहीं गवाह सुरक्षा के लिए फंड की जानकारी भी कोर्ट ने ली. राज्य के सभी कोर्ट परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश राज्य सरकार को दिया.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: घुनिया जाति अत्यंत पिछड़े वर्ग में शामिल, केवर्त व माहिस्य के बाद शामिल करने की मंजूरी

इसके पहले मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट में राज्य सरकार ने जवाब दाखिल किया था. जिसमें बताया गया था कि गवाह सुरक्षा पर काम जारी है. राज्य सरकार जल्द इसे लागू करेगी. जानकारी हो कि इसके पहले मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा था.

हाईकोर्ट ने लिया था स्वतः संज्ञान: मामला जमशेदपुर के मनप्रीत सिंह से जुड़ा है. जहां निचली अदालत में गवाही देकर घर लौटे मनप्रीत सिंह की हत्या अपराधियों ने दिनदहाड़े कर दी थी. जिस पर स्वतः संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा था कि गवाहों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था है या नहीं? गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने क्या कोई प्रयास किया है? इन बिंदुओं पर राज्य सरकार को आगामी 27 जून तक हलफनामा दायर कर पूरी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: काशीडीह हाई स्कूल में जूनियर ब्लॉक के बच्चों व अभिभावकों ने किया पौधारोपण

Related Articles

Back to top button