Uncategorized

किम कर्दाशियां सरोगेसी के जरिए जल्द बनेंगी तीसरे बच्चे की मां

News Wing
Los Angeles, 29 September: रियालटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां ने पुष्टि की कि वह और उनके पति कान्ये वेस्ट सरोगेसी के जरिए तीसरा बच्चा पैदा करने जा रहे हैं.
कर्दाशियां ने अपने शो ‘कीपिंग अप विद द कर्दाशियंस’ के एक ट्रेलर में इस खबर की पुष्टि की है. उन्होंने ‘कीपिंग अप विद द कर्दाशियंस’ के 14वें सीजन का ट्रेलर ट्विटर पर पोस्ट किया, जिसमें वह अपनी बहन खोई को यह जानकारी देती नजर आ रही हैं.
पिछले कई समय से कान्ये और किम के बच्चे के लिए एक सरोगेट से संपर्क करने की खबरें थीं क्योंकि इससे पहले बेटी नॉर्थ और बेटे सेंट की गर्भावस्था के दौरान उन्हें काफी जटिलताओं का सामना करना पड़ा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button