Uncategorized

इस दुर्गा पूजा बंगालियों के लिए विशेष पकवान

NEWS WING

Calcutta, 29 September: दुर्गा पूजा के दौरान बाहर खाने के शौकीन बंगालियों के लिए शहर के जाने माने रेस्टोरेंट और होटल विशेष पकवानों की पेशकश कर रहे हैं. कोलकाता में पार्क प्लाजा के एग्जिक्यूटिव शेफ गौतम कुमार ने कहा कि वर्ष के इस समय सभी लोग परंपरागत परिधान और परंपरागत खान-पान पसंद करते हैं. भोजन के प्रति बंगालियों के प्रेम से सभी परिचित हैं, ऐसे में हममें से अधिकांश अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट में शानदार भोजन करके इन विशेष दिनों को सेलिब्रेट करते हैं. होटल का के-19 रेस्टोरेंट 27 से 30 सितंबर महाभोज बफे फूड फेस्टिवल का आयोजन कर रहा है जिसमें सताब्दी चिनग्री पोस्तो मुर्गी और आमलो मधुर मुर्गी जैसे कई पकवान होंगे. जनरल मैनेजर बलबीर सिंह ने पीटीआई को बताया कि यहां कई तरह के शाकाहारी व्यंजन भी होंगे.

अवधि व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध रेस्टोरेंट औध 1590 के मेन्यू में जाफरानी कबाब, कलमी कबाब, गलावती कबाब, अवध सुगंधी माही और रण बिरयानी जैसे व्यंजन होंगे. इनके अलावा भी कई रेस्टोरेंट और होटल कई व्यंजनों की विस्तृत रेंज की पेशकश कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button