News Wing
Ranchi, 28 September: दुर्गापूजा में अमूमन हर पूजा पंडाल का एक विशेष आर्कषण होता है और कुछ न कुछ संदेश देता नजर आता है. यही वजह है कि मां के दर्शन के बहाने पूजा पंडालों की एक झलक पाने के लिए हजारो की संख्या में लोग राजधानी की सडकों पर निकल पडते हैं. रांची का एक ऐसा ही पूजा पंडाल है जो लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है. बडी संख्या में लोग वहां इकठ्ठा हो रहे हैं. राजधानी का सबसे व्यस्तम अपर बाजार के इलाके में भारतीय नवयुवक संघ द्वारा बनाया गया 110 फीट उंचा यह पंडाल सामाजिक समरसता का संदेश दे रहा है.
सर्वधर्म समभाव का संदेश दे रहा है यह पूजा पंडाल
यह पूजा पंडाल सांप्रदायिक सदभाव को दर्शाता है. इस पंडाल में देवों के देव महादेव यानि शिव से सृष्टि की रचना दिखाई गयी है. सभी धर्मों के अनुयायियों और उनके धर्मगुरूओं को भी दिखाया गया है. साथ ही धर्म से उपर विश्व और मानवता को दिखाने का सराहनीय प्रयास किया गया है. जिस इलाके में यह पंडाल बनाया गया है, उस स्थल पर कभी बकरियों का बाजार लगाया जाता और इसे बकरी बाजार के नाम से जाना जाता है. साथ ही यह स्थल नगर निगम की गाडियों का डंपिग यार्ड है. जहां नगर निगम की गाडियों के अलावा काफी मात्रा में सामान भी रखा जाता है.





894807 308559Excellent weblog here! after reading, i decide to buy a sleeping bag ASAP 939029