
Patna: देश के 22 नेशनल ला यूनिवर्सिटी में नामांकन के लिए आयोजित क्लैट 2022 का परिणाम देश रत घोषित कर दिया गया. इस परीक्षा में पटना की हर्षिता ने देश में 48वां रैंक लाकर बिहार टॉपर बनी है. हर्षिता ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक अभिषेक व अन्य शिक्षकों के साथ–साथ अपने माता-पिता को दिया है. उसके पिता शिक्षक एवं माता गृहणी है.
गौरतलब है कि बिहार के 7 सेंटरों पर 19 जून को इसके लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. जिसमें करीब 3400 अभ्यर्थी शामिल हुए थे.
इसे भी पढ़ें:BIG BREAKING : द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के मुद्दे पर अमित शाह से मिलेंगे हेमंत सोरेन
रिजल्ट आने के साथ ही नामांकन के लिए होने वाली काउंसलिंग के लिए रजिस्टेशन प्रक्रिया शनिवार से आरंभ हो गई है. इसके लिए अध्यार्थी को 27 जून तक रजिस्टेशन कर सकते हैं.
नामांकन के लिए पहली प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 30 जून को जारी होगी. वहीं, दूसरी लिस्ट 7 जुलाई, तीसरी लिस्ट 12 जुलाई, चौथी 16 जुलाई और पांचवीं मेरिट लिस्ट 19 जुलाई को जारी होगी.
इसे भी पढ़ें:रांची DC के नाम पर बनाया फेक व्हाटसएप अकाउंट, मैसेज भेजकर पैसे मांग रहे अपराधी




