Uncategorized

नई दिल्ली: रेप के आरोप में एक और बाबा गिरफ्तार, कई माह से महिला को बना रखा था बंधक

News Wing

New Delhi, 27September: बाबा राम रहीम और संत फलाहारी बाबा के बाद अब यूपी के एक बाबा पर भी रेप का आरोप लगा है. विश्वप्रसिद्ध चक्रतीर्थ नैमिषारण्य के कथित महंत सियाराम दास दुष्कर्म के आरोप में फंस गए हैं.

सियारामदास व उसके स्कूलों की प्रबंधक के खिलाफ दर्ज किया गया केस 

सोमवार देर रात जिले के रामपुर कलां थानाक्षेत्र की युवती की शिकायत पर मिश्रिख कोतवाली पुलिस ने सियारामदास व उसके स्कूलों की प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज किया है. सियाराम दास को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि प्रबंधक फरार है. पुलिस तत्काल सियाराम दास को उसके आवास से युवती के साथ पकड़कर मिश्रिख कोतवाली ले लाई.

सियाराम दास ने आरोपों को बेबुनियाद बताया

दूसरी ओर, सियाराम दास ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उसने युवती को सोमवार रात लगभग 11 बजे कॉलेज से बाहर निकाल दिया था. इसके बाद युवती कहां गई, वह नहीं जानता.

डिग्री कॉलेज खोलने की तैयारी में था महंत

गौरतलब है कि सियाराम दास मिश्रिख कस्बे में कक्षा आठ तक एक इंग्लिश मीडियम स्कूल, एक इंटर कॉलेज और एक लॉ कॉलेज चला रहा है. लॉ कॉलेज का भव्य उद्घाटन  2015 में हुआ था. महंत एक डिग्री कॉलेज खोलने की तैयारी कर रहा था.

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस को उस स्थान की तलाश है, जहां पर कई माह रखकर युवती का शोषण किया गया था. एक टीम आगरा भी भेजी जा रही है, क्योंकि पीड़िता ने अपने बयान में यह बताया है कि उसे आगरा में बंधक बनाकर रखा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button