Uncategorized

धौलपुर: पदयात्रियों पर पलटी अनियंत्रित कार, सात की मौत

News Wing
Dholpur, 27 September: जिले के सरमथुरा थाना इलाके में एक अनियंत्रित जीप ने केलादेवी जा रहे पदयात्रियों को कुचल दिया, जिससे सात यात्रियों की मौत जबकि 12 अन्य घायल हो गये.

पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मरने वालों में तीन पुरूष और चार महिलाएं हैं. हादसे में मारे गए सभी लोग धौलपुर जिले के बाड़ी थाना इलाके में धनोरा रोड के रहने वाले थे. उन्होंने बताया कि हादसा धौलपुर-जयपुर राजकीय राजमार्ग संख्या 11बी पर आज तड़के तीन बजे हुआ. उन्होंने बताया कि केलादेवी माता मंदिर में झंडा चढ़ाने जा रहे यह पदयात्री सरमथुरा कस्बे के आगे एक दुकान पर चाय पीने रुके थे. तभी करौली की ओर से आ रही एक जीप ने पदयात्रियों को रौंद डाला. हादसे के बाद जीप चालक मौके से भाग निकला.

पुलिस सरमथुरा के सरकारी अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करावाया.

सिंह के अनुसार मृतकों में मानदेही(35), उमर सिंह( 25), ईश्वर देवी(22), रशिम(14), मधु (15), लश्रमण सिंह(30) और धमेंद्र शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button