Uncategorized

बीएचयू प्रकरण की न्यायिक जांच के आदेश

News Wing
Lucknow, 26 September: बीएचयू में हुए घटनाक्रम की योगी सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिये हैं. राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री एवं राज्य सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा कहा, मामले में न्यायिक जांच के आदेश दे दिये गये है. उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और कुलपति सहित विश्वविद्यालय प्रशासन से कहा गया है कि वे छात्रों से संवाद स्थापित करें ताकि बाहरी एवं असामाजिक तत्वों को कोई मौका ना मिलने पाये.

परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
शर्मा के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाएगी और सीसीटीवी लगाये जाएंगे. मंत्री ने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि किस तरह बाहर से लोग आये, पथराव किया, पेट्रोल बम फेंके.

विपक्ष हताश और निराश
उन्होंने कहा, विपक्ष हताश और निराश है क्योंकि जनता ने उसे खारिज कर दिया है. विपक्षी दल शिक्षा के वातावरण को दूषित करना चाहते हैं. शर्मा ने कहा कि विपक्षी दलों को राजनीति करनी है तो हमसे करें, धरना प्रदर्शन के लिए परिसर के वातावरण को दूषित ना करें. 

लाठीचार्ज में शामिल लोग चिह्नित किये जा रहे
इस सवाल पर कि छात्र छात्राओं पर पुलिस लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया था, मंत्री ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी हम उन लोगों को चिह्नित कर रहे हैं, जिन्होंने छात्रों के कंधों पर बंदूक रखकर घिनौनी राजनीति की है. साथ ही लाठीचार्ज में शामिल लोगों को भी चिह्नित कर रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button