ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhand

Chakradharpur News: जिला पर‍िषद सदस्य जॉन मीरन मुंडा पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, जॉन ने कहा- चाईबासा विधायक फंसा रहे हैं

Chakradharpur: झींकपानी के नवनिर्वाचित जिला परिषद् सदस्य जॉन मीरन मुंडा पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मनोहरपुर थाना में मामला दर्ज कराया है. महिला ने श‍िकायत की है क‍ि शादी का झांसा देकर और राजनीत‍ि में बड़ा पद दिलाने का सब्जबाग दिखाकर जॉन मीरन मुंडा ने उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म किया है. शिकायत दर्ज कर मनोहरपुर थाना पुल‍िस ने जांच- पड़ताल शुरू कर दी है.

झूठा मामला दर्ज किया गया है, जांच में होगा खुलासा:जॉन मीरन मुंडा

उधर, जॉन मीरन मुंडा ने आरोप को गलत बताया है. उन्‍होंने कहा क‍ि उनके ख‍िलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के पीछे चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ का हाथ  है. कहा कि उनके द्वारा झींकपानी थाना में महिला के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कराया गया है क‍ि उनके ख‍िलाफ साजिशन कहानी रचकर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है. जिस महिला ने उनके ऊपर दुष्‍कर्म का मामला दर्ज कराया है उसने दो साल पहले भी एक व्यक्ति के ख‍िलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. हालांकि जॉन मीरन मुंडा ने माना क‍ि आरोप लगाने वाली महिला को वे जानते हैं. जॉन ने बताया क‍ि महिला केस -मुकदमे के सिलसिले में मदद मांगने उनके पास आई थी. वे उसकी मदद भी कर रहे थे. लेकिन जब महिला लगातार उनसे पैसे मांगने लगी तब उससे बातचीत करना छोड़ दिया. चाईबासा के विधायक दीपक बिरुआ ने इस मामले को लपक लिया और अपना हित साधने के लिए महिला से जबरन झूठा केस दर्ज करवा दिया.

जॉन मीरन मुंडा क्रांति‍कारी मजदूर नेता के रूप में जाने जाते हैं

जॉन मीरन मुंडा झींकपानी सहित जिले के विभिन्न इलाकों में क्रांतकारी मजदूर नेता के रूप में जाने जाते हैं. उनके ऊपर इससे पहले भी कई मामले थाना में दर्ज हुए हैं. जॉन मीरन मुंडा हमेशा से विवादों में रहे हैं. उनका कहना है क‍ि पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के खिलाफ आवाज़ उठाने पर उनके खिलाफ इसी तरह के झूठे मामले दर्ज कर परेशान क‍िया जाता है. इस बार जॉन मीरन मुंडा के साथ  उनके दो और साथी जिला परिषद् सदस्य का चुनाव जीते हैं.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Big Breaking : पंकज सि‍न्‍हा बने पूर्वी स‍िंंहभूम ज‍िला पर‍िषद उपाध्‍यक्ष, कव‍िता परमार को मि‍ली मात

Related Articles

Back to top button