NEWS WING
Ranchi, 25 September: झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) के छह बागी विधायकों के दलबदल के मामले में सोमवार को भी कोई फैसला नहीं आया. स्पीकर दिनेश उरांव ने बागी विधायकों की सदस्यता रद करने की मांग को लेकर दर्ज मामले की सुनवाई की. मामले की सुनवाई के वक्त स्पीकर विधयक पक्ष के वकील पर काफी भड़के. दरअसल, इस सुनवाई के दौरान भी बागी विधायकों की तरफ से कोई गवाह नहीं आया था. बिना गवाही के कोर्ट की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकती है.
दो विधायक ने पीटिशन दाखिल किया
चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी और हटिया विधायक नवीन जायसवाल की तरफ से कोर्ट में वकील मौजूद थे. दोनों वकीलों ने दोनों विधायकों की तरफ से पीटिशन दाखिल किया और कोर्ट को विश्वास दिलाया कि अगली बार की सुनवाई में दोनों खुद हाजिर होंगे और गवाही देंगे. वहीं जानकी प्रसाद यादव, आलोक चौरसिया, गणेश गंजू और रंधीर कुमार सिंह के तरफ से ना ही गवाह मौजूद थे और ना ही वकील. इसे देख कर स्पीकर ने कहा कि अगली बार ऐसा हुआ तो इसे कोर्ट की अवमानना माना जाएगा.
अगली सुनवाई चार अक्टूबर को
मामले की अगली सुनवाई चार अक्टूबर को होगी. स्पीकर ने विधायक पक्ष के अधिवक्ता श्रेय मिश्रा को कड़ी फटकार लगायी और विधायकों की तरफ से गवाहों की नामौजूदगी का कारण पूछा. कोर्ट से बाहर मीडिया से बात करते हुए जेवीएम के वरीय अधिवक्ता राजनंजदन सहाय ने बताया कि स्पीकर मामले को लेकर काफी गुस्से में हैं. उन्होंने कोर्ट के अंदर फटकार भी लगायी है.
क्या कहा वकीलों ने देखें वीडियो




