Uncategorized

एसीबी के हत्थे चढ़े दो घूसखोरः 2000 रुपये घूस लेते हजारीबाग से राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

News Wing

Ranchi, 25 September: एंटी करप्शन ब्यूरो ने सोमवार को दो घूसखोर कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. सोमवार को एसीबी का पहला ट्रैप हजारीबाग के पतरातु ब्लॉक के राजस्व कर्मचारी किशोर महतो थे. एसीबी टीम ने उन्हें 2 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. घुटुवा गांव के संयोग कुमार ने एसीबी में आवेदन दिया था कि पारिवारिक उत्तराधिकारी विवरण बनाने के लिए उनसे राजस्व कर्मचारी किशोर महतो 2000 रुपये रिश्वत मांग रहे हैं. इसके बाद जाल बिछाकर एसीबी ने कर्मचारी को घूस लेते पकड़ लिया. एसीबी का यह 2017 का 114वां ट्रैप केस है और हजारीबाग का यह 34वां ट्रैप केस है.

जमशेदपुर में 3000 रिश्वत लेते पकड़े गये बिजली विभाग के कार्यालय सहायक

दूसरे घूसखोर कर्मचारी को एसीबी जमशेदपुर टीम ने 3000 रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. सरायकेला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के आनंद आश्रम मार्ग के रहने वाले के आचार्य महेंद्रानंद अवधूत ने एसीबी हजारीबाग को लिखिल आवेदन देकर सूचित किया था कि घर में मीटर लगाने के एवज में चांडिल बिजली वितरण निगम के कार्यालय सहायक समीर कुमार हांसदा 3000 रुपये रिश्वत मांग रहे हैं. इसके बाद जाल बिछाकर जमशेदपुर एसीबी टीम ने आरोपी को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. एसीबी का यह 2017 का 115वां और जमशेदपुर एसीबी का 17वां ट्रैप केस है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button