Uncategorized

शुक्रिया सुषमाजी कांग्रेस की उपलब्धियां स्वीकारने के लिए: राहुल गांधी

News Wing

New Delhi, 25September: संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा पिछले 70 सालों में भारत के विकास की कहानी बताने के लिए आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों का जिक्र करने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर तंज कसा है.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर विदेशमंत्री को धन्यवाद दिया

राहुल गांधी ने रविवार की सुबह ट्वीट कर विदेशमंत्री को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा, ‘सुषमा जी, आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थान बनाने के लिए कांग्रेस सरकार की महान दूरदर्शिता और विरासत को पहचानने के लिए… शुक्रिया.’

यह भी देखें: UN के मंच से सुषमा ने उठाए ये 10 मुद्दे, कहा: हमने इंजीनियर बनाए, पाकिस्तान ने आतंकी

हर सरकार ने भारत के विकास के लिए अपना योगदान दिया: सुषमा

बता दें कि यूएन महासभा को संबोधित करते हुए सुषमा ने कहा, ‘‘भारत की आजादी के बाद पिछले 70 वर्षों में कई पार्टियों की सरकारें रही हैं और हमने लोकतंत्र को बनाए रखा और प्रगति की. हर सरकार ने भारत के विकास के लिए अपना योगदान दिया.’’

‘हमने वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थान स्थापित किए जिन पर दुनिया को गर्व है: विदेश मंत्री

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘हमने वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थान स्थापित किए जिन पर दुनिया को गर्व है. परंतु पाकिस्तान ने दुनिया और अपने लोगों को आतंकवाद के अलावा क्या दिया?’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमने वैज्ञानिक, विद्वान, डॉक्टर, इंजीनियर पैदा किए और आपने क्या पैदा किया? आपने आतंकवादियों को पैदा किया… आपने आतंकी शिविर बनाए हैं, आपने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिदीन और हक्कानी नेटवर्क पैदा किया है.’’

एक साथ आजाद हुए भारत और पाकिस्तान

उन्होंने सवाल किया, ‘‘आज मैं पाकिस्तान के नेताओं से कहना चाहूंगा कि क्या आपने कभी सोचा है कि भारत और पाकिस्तान एक साथ आजाद हुए लेकिन आज भारत की पहचान दुनिया में आईटी की महाशक्ति क्यों हैं और पाकिस्तान की पहचान आतंकवाद का निर्यात करने वाले देश और एक आतंकवादी देश की क्यों है?’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button