
Ranchi : कृषि वैज्ञानिकों के योगदान से भारत खाद्यान्न मामले में आत्मनिर्भर है. कई देशों को खाद्यान्न निर्यात कर रहा है. पड़ोसी देशों के समक्ष खाद्यान वस्तुओं की उपलब्धता का संकट है. भारत के आर्थिक विकास में कृषि का सर्वाधिक महत्वपूर्ण योगदान होने के बावजूद कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है. कोरोना काल में भी कृषि क्षेत्र देश का प्रमुख आर्थिक आधार स्तंभ बना रहा. इसे देख देश की युवा पीढ़ी के हित में कृषि विकास की दिशा में पूरे देश में प्रतिबद्धता दिखाने और प्राथमिकता देने की आवश्यकता है.
उक्तक बातें विख्यात कृषि वैज्ञानिक एवं आइसीएआर के पूर्व उपमहानिदेशक (उद्यान) डॉ एन कृष्ण कुमार ने कहीं. वे 18 जून को बीएयू के कृषि संकाय स्थित प्रेक्षागृह में उद्यान महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें:मांडर उपचुनावः मतदाताओं को रिझाने में लगी राजनीतिक पार्टियां, गिना रही है अपनी अपनी खूबियां
विकास के मामले में केरल एवं पंजाब अव्वल
अपने व्याख्यान में डॉ कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों से लंबे जीवन में सीखे गये सबक, कठिनाइयों का सामना एवं भावी कार्यक्रमों से सबंधित अनुभवों को साझा किया. उन्होंने कहा कि विकास के मामले में केरल एवं पंजाब देश के अव्वल राज्य हैं. पंजाब ने प्रोडक्टिविटी पर ध्यान केन्द्रित किया. निरंतर प्रोडक्टिविटी के प्रयासों ने पंजाब के समक्ष अनेक विकट संकट पैदा कर दिये हैं.
जलस्तर में तेजी से गिरावट, भूमि का बंजर होना, खाद्यान्न की गुणवत्ता में कमी आदि अनेक समस्याएं देखने को मिली हैं. इसकी वजह से राज्य में फ्री बिजली, फ्री पानी, फ्री फर्टिलाइज़र की मांग होने लगी है.
इसे भी पढ़ें:सात साल में पूरी नहीं हुई स्मार्ट मीटर योजना, रांची में सर्वे तो धनबाद और जमशेदपुर का टेंडर रद्द
राज्य के विकास में प्रोडक्टिविटी एवं सस्टेनिबिलिटी को साथ लेकर चलने की आवश्यकता
डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि केरल ने सस्टेनिबिलिटी पर ध्यान केन्द्रित किया. सस्टेनिबिलिटी बनाये रखने के लिए आधुनिक विकास से दूरी बनाये रखी. लोगों की आजीविका एवं पोषण सुरक्षा और जीवन के हरेक बेहतर संकेतक पर कार्य किया. नतीजन केरल में साक्षरता दर सबसे अच्छी है. लोगों का जीवन स्तर बेहतर है.
इससे झारखंड को सबक लेते हुए राज्य के विकास में प्रोडक्टिविटी एवं सस्टेनिबिलिटी को साथ लेकर चलने की आवश्यकता है.
इसे भी पढ़ें:Agnipath Scheme Protest: मसौढ़ी में उपद्रवियों ने तारेगना रेलवे स्टेशन को फूंका
भावी संभावनाओं की उपलब्धता को प्राथमिकता देनी होगी
पूर्व उपमहानिदेशक ने कहा कि भविष्य के सस्टेनिबिलिटी डेवलपमेंट के लिए आजीविका एवं पोषण सुरक्षा पर ध्यान देना होगा. आज अधिकतम प्रोडक्टिविटी और उपयोग के साथ भावी संभावनाओं की उपलब्धता को प्राथमिकता देनी होगी. धरती और प्रकृति हमें सबकुछ देती है. हर रोज इससे हम लाभान्वित होते हैं. इसके संरक्षण के लिए भूमि के स्वास्थ्य एवं जैव विविधता पर ध्यान देना होगा. जरूरत के मुताबिक ही उपयोग करने और अत्यधिक दोहन से बचना होगा.
मौके पर कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने डॉ कृष्ण कुमार के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि तमिलनाडुवासी डॉ कुमार काफी बढ़िया हिंदी बोलते हैं.
कीट विज्ञान विशेषज्ञ होने के बावजूद कृषि क्षेत्र के सभी विषयों का इन्हें अपार ज्ञान है. उद्यान विद्यार्थियों को इनके प्रेरक मार्गदर्शन से काफी सीखने और अनुभवों का लाभ लेने का यह बेहतर अवसर है. स्वागत डीन एग्रीकल्चर डॉ एसके पाल और धन्यवाद डॉ एके तिवारी ने किया.
मौके पर डॉ जगरनाथ उरांव, डॉ एमएस मल्लिक, डॉ डीके शाही, डॉ पीके सिंह, डॉ सोहन राम, डॉ एस कर्माकार, डॉ बीके अग्रवाल, डॉ पीबी साहा, ई डीके रूसिया, डॉ एस मिश्र, डॉ पी महापात्र, डॉ अरविन्द कुमार, डॉ नीरज कुमार, डॉ अमित कुमार आदि सहित उद्यान महाविद्यालय के करीब 100 छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:पटना में उप सचिव रैंक के अधिकारी गिरफ्तार, उनके सोशल मीडिया पोस्ट को माना गया भड़काऊ




