Uncategorized

रहाणे को मिला मोदी का निमंत्रण, “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का बनेंगे हिस्सा

News Wing

New Delhi, 23 September: टीम इंडिया के टेस्ट क्रिकेट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को प्रधानमंत्री ने एक पत्र लिख कर स्वच्छता ही सेवा अभियान से जुड़ने का न्योता दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिये गये निमंत्रण से खुश रहाणे ने सोशल मीडिया पर पीएम को धन्यवाद दिया है. 

रहाणे ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद कहा, सम्मान की बात
रहाणे ने प्रधानमंत्री मोदी के पत्र की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपलोड की है और पीएम को धन्यवाद दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि इस निमंत्रण पत्र को पा कर वह बहुत खुश हैं और इस अभियान से जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात है.  बता दें कि भारत सरकार के द्वारा यह स्वच्छता ही सेवा अभियान पूरे देश में सफाई और स्वच्छता रखने के मकसद से आयोजित किया गया है. जो 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा. 

कोहली भी बन चुके हैं इस अभियान का हिस्सा
मोदी ने इस पत्र में महात्मा गांधी के विश्वास का हवाला देते हुए देश के लोगों को सफाई अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है.  इससे पहले 2016 में गांधी जयंती के अवसर पर इस अभियान का हिस्सा भारतीय क्रिकेट कप्तान कोहली बन चुके हैं.  

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button