
Ranchi : शुक्रवार को राजधानी रांची में हुई घटना को राजभवन ने गंभीरता लिया है. राज्यपाल रमेश बैस ने इस मामले को लेकर डीजीपी नीरज सिन्हा, एडीजी ऑपरेशन, रांची डीसी छवि रंजन और रांची एसएसपी सुरेंद्र झा को तलब किया. जानकारी के अनुसार राज्यपाल ने इन सभी अधिकारियों से पूरे घटना क्रम की जानकारी ली है. राजभवन यह भी जानना चाह रहा है कि अब तक इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है. इससे पहले भी राजभवन ने डीजीपी को फोन कर घटना में शामिल लोगों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था.
इसे भी पढ़ें:रांची हिंसा की जांच करने FSL की टीम पहुंची घटनास्थल, बिजली के खंभे में फंसी गोली को निकाल कर ले गई अपने साथ
वहीं, राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी फोन कर घटना की जानकारी ली थी. इधर, गृह मंत्रालय ने भी राज्य सरकार से पूरे प्रकरण पर जानकारी मांगी है.
राज्य सरकार ने इस मामले में उच्च स्तरीय कमेटी गठित की है. कमेटी को सात दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपना है. कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस प्रशासन घटना में संलिप्त युवकों की पहचान कर रही है.
इसे भी पढ़ें:रांची में आज भी बंद रही मेन रोड सहित कई इलाकों की दुकानें, चौकस रहा पुलिस प्रशासन




