Uncategorized

जामताड़ाः दुर्गापूजा और मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, पूजा कमेटी के सद्स्यों को दिये गये निर्देश

News Wing

Jamtara, 20 September: जामताड़ा नगर थाना में दुर्गापूजा और मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी नवीन कुमार ने किया. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी और एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने संयुक्त रूप से शांति समिति की बैठक की. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी दुर्गा पूजा और मुहर्रम का त्योहार हम सब एक साथ मनाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा की शहर में शांति व्यवस्था बना रहे. इसलिए शहर के लोगों के साथ शांति समिति का बैठक किया जा रहा है. बैठक के दौरान पूजा कमिटी के सदस्यों को कई दिशा निर्देश दिया गया. 

पंडालों में सीसीटीवी लगाने का निर्देश
 बैठक में सभी पूजा पंडल में सीसीटीवी लगाने और विडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया गया. प्रत्येक पंडाल में सीसीटीवी कैमरा को संचालित करने के लिए निर्वाध बिजली आपूर्ति के लिए इनव्हर्टर एवं जनरेटर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. अग्नि सुरक्षा उपरण की समुचित व्यवस्था का व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया. हर पंडाल में फास्ट एड से संबंधित किट रखने का भी निर्देश दिया गया.

एसपी ने सार्वजनिक किया अपना मोबाइल नंबर 
अनुमंडल पदाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान जनता को अगर कहीं भी आपत्तिजनक सामान नजर आता है तो वे अपने नजदीकी थाना या पुलिस अधीक्षक के नंबर 9431130811 या 9470591035 पर सूचित कर सकते हैं. बैठक में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह, हाजी रफिक अनवर, संजय आग्रवाल, विजय दूबे, अरूप मित्रा सहित अन्य मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button