JharkhandPalamu

पलामूः खलिहान में सूख रहे केंदू पत्ता में उग्रवादियों ने लगाई आग, घटनास्थल पर छोड़ा पर्चा

Palamu: इन दिनों पलामू के जंगलों में केंदू पता (बीड़ी) की तोड़ाई और उसे सुखाने का कार्य हो रहा है. जंगल का टेंडर हुआ है. ठेकेदार मजदूरों को लगाकर पतों की तोड़ाई में लगा है. इस बीच लेवी वसूलने के लिए इस पर नक्सलियों और उग्रवादियों की नजर है. शुक्रवार की रात कुछ इसी तरह घटना हुई. लेवी नहीं मिलने से नाराज टीएसपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमिटी) के उग्रवादियों ने जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुलबुला गांव में 40 बोरा केंदू पत्ता में आग लगा दी. पतों को तोड़ने के बाद उसे सूखने के लिए खलिहान में रखा गया था.
विश्रामपुर के एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना में कौन लोग शामिल थे, उसे वेरिफाई किया जा रहा है. कांड दर्ज कर लिया गया है. जल्द जानकारी दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Chakradharpur : ऑपरेशन नारकोस की टीम को बड़ी कामयाबी, झारसुगुड़ा रेलवे स्‍टेशन से 45 क‍िलोग्राम गांजा जब्‍त, तीन ग‍िरफ्तार

बताया जाता है कि नावा बाजार थाना क्षेत्र के कुंभी कला पंचायत के तुलबुला गांव में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे उग्रवादी संगठन टीएसपीसी का हथियारबंद दस्ता पहुंचा और 40 बोड़ा केंदू (बीड़ी) पत्ता में आग लगा दी. सारे पत्ते खलिहान में सूखने के लिए रखे गए थे. वहीं मौके पर लिखित पर्चा भी छोड़ा. इसमें घटना की जिम्मेवारी लेते हुए बीड़ी पत्ता ठेकेदार बृजेश तिवारी को धमकी दी गई है.

कहा गया है कि बृजेश तिवारी ने मोहम्मदगंज वन विभाग के अंतर्गत जितने भी जंगल खरीदे हैं. संगठन को जो भी राशि बनती है, उसको अविलंब जमा करे. नहीं जमा करने पर इससे भी भारी नुकसान होगा और जितने भी खलियान के मुंशी और ठेकेदार हैं, टीएसपीसी संगठन चेतावनी देता है कि खलिहान से एक भी पत्ता उठता है तो उसकी जिम्मेदारी मुंशी और ठेकेदार पर होगी. बात नहीं मानने पर फौजी कार्रवाई की जाएगी.

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि उग्रवादियों की संख्या 30 से 40 के आस पास थी. कुछ लोग बोलेरो से तो कुछ बाइक से आऐ थे. घटनास्थल पर पर्चा छोड़ते हुए 40 बोरा बीड़ी पत्ता में आग लगा दी, जिससे सभी पते जल कर राख हो गए. इधर, घटना की सूचना मिलते ही नावा बाजार के थाना प्रभारी दीपक कुमार दास पुलिस बल के साथ शनिवार को तुलबुला गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली. छापामारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Indian Railway, IRCTC : हावड़ा -मुंबई मुख्य रेलमार्ग के अप लाइन पर 10 घंटे बाद परिचालन सामान्‍य, टनल में मालगाड़ी हुई थी दुर्घटनाग्रस्त

Related Articles

Back to top button