News Wing
Patna, 16 September: जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आरोपों पर करारा जवाब देते हुए कहा कि राबड़ी देवी का घर उजाड़ने के लिए कोई और नहीं बल्की उनके पति लालू यादव खुद जिम्मेदार है. उनके परिवार के खिलाफ कोई षड्यंत्र नहीं कर रहा है, बल्कि जैसी करनी वैसी भरनी का नतीजा है.
आरोपों को झूठा साबित करें
अगर राबड़ी देवी को यह लगता है कि उनके परिवार के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है तो वो बेसक कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं और अपने उपर लगाए गये सारे आरोपों को झूठा साबित करें.
तनाव में है परिवार
नीरज कुमार ने कहा कि राबड़ी देवी और उनका पूरा परिवार इस वक्त मानसिक तनाव से जुझ रहा है. ऐसा इसलिए है क्योंकि बेटा, बेटी, दामाद सभी पर आरोप लगें है. इसको लेकर उनका तनाव स्वाभाविक है.
अपने कर्मों से आयी मुसीबत
जदयू के प्रदेश प्रवक्ता डॉ अजय आलोक ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार पर किसी को मुसीबत भेजने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि मुसीबत तो उनके खुद के कर्मों की वजह से आयी है, और इस मुसीबत का रास्ता सीधे जेल तक जाता है. इसलिए किसी पर आरोप लगाने का कोआ फायदा नहीं हैं.
देखें अपने कर्म
उन्होंने कहा कि किसी पर भी आरोप लगाने से पहले अपने कर्मों को देख लेना चाहिए. इधर, जदयू के विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी ने भी कहा कि राजनीति में कभी आक्रोशित नहीं होना चाहिए. अगर राबड़ी के पास खुद को निर्दोष साबित करने का प्रमाण है तो वो लोगों को बताए. इस तरह से आरोप लगाने पर उन्हें ही नुकसान है.
क्या आरोप लगाया राबड़ी ने
बता दें कि कल राबड़ी देवी ने आपत्तिजनक बयान दिया था और बीजेपी और जदयू पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि ये लोग हमपर गोली भी चलवा सकते हैं. बीजेपी और जदयू ने मिलकर मेरे पूरे परिवार को तबाह कर डाला है, मेरे बेटे तेजस्वी को सबने मिलकर टारगेट बनाया.




