
Jammu\Kashmir : जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग के बीच प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. हिंदू सरकारी अधिकारियों का ट्रांसफर करने का फैसला लिया गया है. जो भी कर्मचारी दूर दराज इलाकों में काम कर रहे हैं, उन्हें कश्मीर के जिला मुख्यालय लाने की तैयारी है. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक अहम बैठक की थी, जिसमें घाटी में लगातार हो रही टारगेट किलिंग पर चर्चा की गयी.
उसी चर्चा के बाद फैसला हुआ कि उन तमाम हिंदू कर्मचारियों का तबादला किया जाएगा, जो वर्तमान में दूर दराज के इलाकों में काम कर रहे हैं. उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन उन सभी का जिला मुख्यालय में ट्रांसफर करेगा.
इसे भी पढ़ें:जून से शुरू होगा दो और एयरोब्रिज, दिसंबर तक पूर्ण होगा कोल्ड स्टोरेज, एक्स-रे फ्री हो जायेगा एयरपोर्ट




