
Nawada : जिले के कादिरगंज सहायक थाना क्षेत्र के एक गांव में देर रात देवर ने भाभी पर चाकू से हमला कर दिया. शरीर के सात जगहों पर हमले से महिला लहूलुहान हो गयी. डायन का आरोप लगाते हुए घटना को अंजाम दिया गया. इसके महिला के परिवार वालों इलाज के लिए महिला क सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया. वहां भी महिला की चिंताजनक हालत को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. हालांकि पैसे की कमी के चलते स्वजन पुनः महिला को नवादा सदर अस्पताल में दाखिल कराया.
घायल महिला के पुत्र ने बताया कि छह माह पूर्व चाचा फेकू मांझी के एक साल के पोते की मौत हो गयी थी, जिसे लेकर महिला पर डायन का आरोप लगाने लगे. रात में महिला अपने बेटे व बहू के साथ घर में सो रही थी.
इसे भी पढ़ें:राज्यसभा चुनावः सरकार को बाहर से समर्थन देने की मांग पर अड़े कांग्रेसी विधायक, प्रभारी को बंद कमरे में सुनायी डिमांड
चाचा फेकू मांझी, उनका बेटा सुरेश मांझी और एक अन्य चाचा उमेश मांझी पहुंचे और दरवाजा को धक्का देकर घर में घुस गए. सभी हाथ में छूरा लेकर पहुंचे थे. मां को देखते ही उन लोगों ने गाली गलौज करते हुए उसपर हमला कर दिया. तीनों जान मारने की नीयत से हमला कर रहे थे.
महिला के पेट, सीना, गाल, दोनों हाथ व पैर में हमला किया गया. इसके बाद तीरों फरार हो गये. कादिरगंज ओपी की पुलिस को सूचना देने के बाद महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.
कादिरगंज ओपी प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि पीड़ित ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है, लेकिन उसमें डायन का आरोप लगाने का जिक्र नहीं किया गया. मारपीट को लेकर आवेदन मिला है. मामले की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव: महुआ मांजी ने किया नामांकन, राजद विधायक भी बने प्रस्तावक, कांग्रेस ने किया किनारा




