Uncategorized

रांची विश्वविद्यालय : असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए साक्षात्कार 15 सितंबर से

News Wing
Ranchi, 12 September :
रांची विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर बहाली को लेकर साक्षात्कार की तिथि की घोषणा की है. इस सम्बन्ध में विवि ने अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. साक्षात्कार विवि के बेसिक साइंस बिल्डिंग में होगा. सभी विषयों के लिए अलग-अलग दिन समय 9 बजे निर्धारित है. साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों को सभी ओरिजिनल दस्तावेज और उसकी प्रति लाने को कहा गया है. 

15 सितंबर – खड़िया, संताली 
16 सितंबर – मुंडारी, नागपुरी, कुरमाली
17 सितंबर – भूगर्भशास्त्र
18 सितंबर – रसायनशास्त्र, भौतिकी
19 सितंबर – वनस्पति विज्ञान
20 सितंबर – मनोविज्ञान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button