Uncategorized

15 साल पुराने वाहन हो प्रतिबंध, प्रदूषण में आएगी कमी: सियाम

News Wing
New Delhi: वाहन विनिर्माताओं के औद्योगिक संगठन सियाम ने सरकार से देश में 15 साल पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है ताकि प्रदूषण के स्तर में कमी लायी जा सके. सियाम ने सरकार से कहा है कि देशभर में ऐसे पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए वह कानून लेकर आए.

सियाम के अध्यक्ष विनोद के. दसारी ने यहां कहा, ‘‘वाहन उद्योग प्रदूषण कम करने के लिए बहुत कुछ कर रहा है. हम भारत स्टेज-6 उत्सर्जन मानकों की ओर बढ़ रहे हैं. प्रदूषण कम करने के प्रयासों के क्रम में ही हमारा सरकार से आग्रह है कि वह 15 साल से पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगाए.’’ सियाम के वार्षिक सम्मेलन में बोलते हुए दसारी ने कहा कि उन्होंने सरकार से एक राष्ट्रीय ऑटोमोटिव बोर्ड बनाने और डिजाइन क्षमता बढ़ाने के लिए कहा है जो ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम में मदद करेगा.

उन्होंने कहा कि वाहन उद्योग की नीतियों में हालिया परिवर्तनों के चलते यह उद्योग इस समय कई बाधाओं से जूझ रहा है. उन्होंने कहा कि हर विकसित देश में एक मजबूत वाहन उद्योग होता है और भारत को भी इस बारे में सोचना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button