News Wing
Mumbai, 7September:अभिनेता परेश रावल की अंतरजातीय विवाह के विषय पर आधारित फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी’ के रिलीज होने वाली है. एक पंजाबी पुरुष और गुजराती महिला की प्रेम कहानी पर आधारित इस हास्य फिल्म में वीर दास और पायल घोष मुख्य भूमिकाओं में होंगे.
हमारी न्याय-व्यवस्था को और मजबूत करना होगा: परेश रावल
अंतरजातीय विवाह करने पर युवाओं की हत्या के मामलों के बारे में पूछे जाने पर परेश ने कहा, ‘समाज में यह होता है. यह गलत हो रहा है. मुझे लगता है कि कड़े कानूनों की जरूरत है और हमारी न्याय-व्यवस्था को और मजबूत करना होगा. यह कानून जल्द से जल्द लाना चाहिए .’ उन्होंने कहा कि एक मामला छह महीने के अंदर निपट जाना चाहिए.
15 सितंबर को रिलीज होगी ‘पटेल की पंजाबी शादी
परेश ने कहा, ‘तो उम्मीद है कि धीरे धीरे सबकुछ निपट जाएगा. इसके साथ शिक्षा की भी जरूरत है.’ फिल्म में परेश रावल शीर्ष महिला किरदार के सख्त गुजराती पिता की भूमिका अदा कर रहे हैं, वहीं अभिनेता ऋषि कपूर ने मस्तमौला पंजाबी पिता का किरदार अदा किया है. संजय छैल निर्देशित यह फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होगी.




